Awadhi of the Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Awadhi of the Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

मंगलवार, 29 जनवरी 2013

पोतनहरि


पोतनहरि 

चूल्हे को मिटटी से पोतने के लिए मिटटी के घोल को बनाने और रखने के लिए प्रयोग में लाये जाने वाला बर्तन 

गुरुवार, 25 दिसंबर 2008

ओलियाइ जाब: आज की अवधी

२५-दिसम्बर-२००८: आज की अवधी
=========================

ओलियाइ जाब
----------
किसी चीज़ या विषय में घुस जाना.


वाक्य में प्रयोग
------------------
एतना जाड़ा परत बा कि कुलि दुनिया रजाई में ओलियान बाटइ.


टिप्पणी:
---------
बहुत ही रोचक शब्द है ये. कुछ क्षेत्रो में इसका प्रयोग 'प्रवेश करने' के सन्दर्भ में भी किया जाता है, जैसे कि 'हमार बस लखनऊ में ओलियातै बा, थोरिक देर में पहुँच जाबइ.
कैसी लगी आज कि अवधी? जरूर बताएं. आपके सुझाव मेरे इस प्रयास को और बेहतर बना सकते हैं. धन्यवाद.

मड़िया : आज की अवधी

२४-दिसम्बर-२००८: आज की अवधी
=========================

मड़िया
-------------------
जानवरों के बांधने की जगह पर पानी, गोबर, और मिट्टी का मिश्रण. ये मिश्रण जानवरों के उसके ऊपर चलने के कारण बनता है.

वाक्य में प्रयोग
------------------
राम परसाद के घरे से मड़िया लेइ आवा. अब तक त झुराइ के खाद बनि गइ होए.

टिप्पणी:
---------
यह शब्द "मड़ाई" से मिलता-जुलता है. इसलिए इसे लिखने से पहले मुझे कई लोगो से इसके बारे में पूछना पड़ा. आपको इसका प्रयोग सही नही लगता तो कृपा करके अपनी टिप्पणी जरूर करें.

सोमवार, 22 दिसंबर 2008

सुकठा जाना: आज की अवधी

२३-दिसम्बर-२००८: आज की अवधी
=========================

सुकठा जाना
-------------------
दुबला-पतला हो जाना, जैसे की कोई चीज़ सूख गई हो.


वाक्य में प्रयोग
------------------
देखा बेटवा, ठीक से खा-पिया नाहीं त रमुआ के नाई सुकठाइ जाबा.


टिप्पणी:
---------
कैसी लगी आज की अवधी? जरूर बताएं.
अगर आपके पास ऐसी कोई मजेदार अवधी है जो आप हम सबसे बांटना चाहते हैं तो मुझे अनुराग.दुबे@जीमेल.कॉम (anuraag.dubey@gmail.com) पर ईमेल करें.
और हाँ इस शब्द को प्रयोग करने का अपना अनुभव भी जरूर बतायें.

मलगोब्बा काढ़ना: आज की अवधी

२२-दिसम्बर-२००८: आज की अवधी
=========================

मलगोब्बा काढ़ना
-------------------
नाराज हो कर/रूठ कर मुंह फुलाना.


वाक्य में प्रयोग
------------------
हे रामू क माई, काहे मलगोब्बा काढ़े़ हऊ. काल बजारे से तोहै बिना इमरती लियाइ देब.


टिप्पणी:
---------
काफ़ी मजेदार अवधी है आज की. अगली बार जब आपकी पत्नी आपसे रूठे तो इसका प्रयोग करे. मुझे पूरा विश्वास है वोह झट से मान जायेगी. इस शब्द को प्रयोग करने का अपना अनुभव जरूर बतायें.

रविवार, 21 दिसंबर 2008

पायलागी: आज की अवधी

२१-दिसम्बर-२००८: आज की अवधी
=========================

पायलागी
------------
पैर छू कर बड़े बुजुर्गो और श्रेष्ट जनों को अभिवादन करने के लिए प्रयोग किया जाने वाला शब्द.


पायलागी के अन्य रूप
------------------------
पालागी, पालगी


टिप्पणी:
---------
अवधी आम भाषा में इस शब्द का काफ़ी प्रचलन है, फिर भी मैंने 'पायलागी' से इस ब्लॉग का प्रारम्भ आप सब के अभिवादन के रूप में किया है. इस ब्लॉग में मैं अवधी के चुनिन्दा कुछ ऐसे शब्द प्रस्तुत करना चाहता हूँ जिनका प्रचलन काफ़ी सीमित है या फिर वो किसी विशेष सन्दर्भ में ही प्रयोग लिए जाते हैं इसलिए उनकी जानकारी आज की नई पीढी जो शहरों में बसी है उसको नही है.